|
उ0प्र0,गन्ना किसान संस्थान ,प्रशिक्षण
केन्द्र, मुजफरनगर
|
विभाग का नाम |
उ0प्र0,गन्ना किसान संस्थान ,प्रशिक्षण
केन्द्र, मुजफरनगर. |
|
विभागाध्यक्ष का नाम |
श्री प्रवीण कुमार कपिल |
|
पद नाम |
सहायक निदेशक. |
|
मोबाईल न0 |
|
|
विभाग का दूरभाष व फैक्स न0 |
0131–2621944 |
|
विभाग का ई–मेल एड््रेस |
|
विभाग का वेबसाईट एड््रेस |
|
विभाग का कार्य |
गन्ना कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों एवं
कर्मचारियों का प्रशिक्षण. |
|
कार्यक्षेत्र |
कार्यक्षेत्र: मुजफरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर,
गाजियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर, जे0पी0नगर, मथुरा, अलीगढ़। |
प्रशिक्षण कार्यक्रम:
(1) कृषक प्रशिक्षण:–
क–जोनल एवं सचल प्रशिक्षण (एक दिवसीय):– इस प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा जोन
स्तर एवं गॉवो में जाकर कृषकों को प्रति इकाई गन्ना उत्पादन बढ़ोत्तरी हेतु
विशेषज्ञ वार्तायें दी जाती है।
ख–मैक्रोमोड कृषक प्रशिक्षण (दो दिवसीय):– भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित,
इस दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को वैज्ञानिकों एवं
विभागीय विशेषज्ञों द्वारा कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन तकनीक समझाई जाती
है।
(2) कर्मचारी प्रशिक्षण:–
क–ग0 वि0 निरी0 एवं ग0 पर्य0 केन्द्रीय प्रशिक्षण (तीन दिवसीय):– प्रशिक्षण
कार्यक्रम द्वारा गन्ना विकास निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों को उत्तम गन्ना
खेती से सम्बन्धित जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है इसमें सम्मिलित
कर्मचारियों को मात्र सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की जाती है।
ख–मानक मद–44 योजना में कर्मचारी प्रशिक्षण (पॉच दिवसीय):–इसमें गन्ना
विकास विभाग के कर्मचारियों को पॉच दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से उन्नत
गन्ना प्रजातियों,वैज्ञानिक विधि से गन्ना खेती एवं गन्ने में खाद–उर्वरक
प्रबन्ध के साथ गन्ने में कीट एवं रोग नियंत्रण आदि से सम्बन्धित विशेषज्ञ
जानकारी दी जाती है इस प्रशिक्षण में सम्मिलित कर्मचारियों को
भोजन,आवास,साहित्य एवं लेखन सामग्री की नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है।
ग–निजी चीनी मिल कर्मचारी प्रशिक्षण:– इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
में निजी चीनी मिलों के गन्ना विकास कर्मचारियों को उन्नतशील गन्ना
प्रजातियों की पहचान,गुण धर्म तथा वैज्ञानिक गन्ना खेती से सम्बन्धित
विभिन्न पहलुओं के साथ–साथ चीनी परता को प्रभावित करने वाले कारकों की उच्च
स्तरीय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाती है। इस प्रशिक्षण में शामिल
कर्मचारियों हेतु भोजन, आवास, साहित्य एवं लेखन सामग्री की व्यवस्था निजी
चीनी मिलों द्वारा देय शुल्क से जाती है।।
घ–टी.ओ.टी.प्रशिक्षण:– इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा गन्ना
विकास विभाग के कर्मचारियों को वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों द्वारा उन्नत गन्ना
उत्पादन के समस्त पहलुओं पर विशेषज्ञ वार्तायें दी जाती है।, इस प्रशिक्षण
में शामिल कर्मचारियों हेतु भोजन, आवास, साहित्य एवं लेखन सामग्री की
नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है।।
(3) अध्ययन यात्रायें:–
क–अन्त:प्रदेशीय अध्ययन यात्रा:– इस अध्ययन यात्रा द्वारा समिति के सदस्य
गन्ना कृषकों को उ0प्र0 के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, गन्ना शोध
केन्द्रों एवं चीनी मिल प्रक्षेत्रों आदि में विकसित नवीनतम तकनीकी ज्ञान
कृषकों को भ्रमण द्वारा कराया जाता है। बस द्वारा कराई जाने वाली इस यात्रा
का शुल्क रु0 150/(एक सौ पचास रुपये मात्र)है ।
ख–अन्र्तप्रदेशीय अध्ययन यात्रा:– तमिलनाडू,महाराष्ट्, आन्ध्रप्रदेश,
कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात आदि प्रदेशों के शोध केन्द्रों, कृषि
विश्वविद्यालयों एवं चीनी मिल प्रक्षेत्रों आदि में विकसित तकनीकी के
प्रत्यक्ष अध्ययन से कृषकों का ज्ञार्नाजन कराया जाता है। रेलवे के आरक्षित
कोच द्वारा कराई जाने वाली इस यात्रा का शुल्क रु0 1400/(एक हजार चार सौ
रुपये मात्र)है।
(4) कृषि मेला एवं प्रदर्शनी:– विभाग द्वारा कृषि मेलों आदि में स्टाल
लगाकर आगन्तुक कृषकों को गन्ना खेती सम्बन्धी समस्यायों के निराकरण हेतु
वैज्ञानिक सुझाव तथा नि:शुल्क साहित्य उपलब्ध कराया जाता है।
(5) अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम:–
क–कम चीनी परता प्रक्षेत्र में कृषक प्रशिक्षण:– कम चीनी परता प्रक्षेत्र
में कृषकों को चीनी परता बढाने हेतु विकसित उत्तम गन्ना प्रजातियों, चीनी
परता को प्रभावित करने वाले कारकों के निदान एवं चीनी परता बढ़ाने वाली
उन्नतशील तकनीकी जानकारी दी जाती है।
ख–आधार पौधशालाधारक प्रशिक्षण:– आधार पौधशालाधारक गन्ना कृषकों को गन्ना
पौधशाला से उत्तम बीज उत्पादन हेतु वैज्ञानिक तकनीकें तथा पौधशाला के उत्तम
रखरखाव हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है।
ग–नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों का प्रशिक्षण:– नेहरू युवा केन्द्र के
सदस्यों को गन्ने पर आधारित जैसे: गुड़, खाण्डसारी उत्पादन, जैविक खाद
उत्पादन हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है।
घ–अम्बेडकर ग्राम गन्ना कृषकों का प्रशिक्षण:– अम्बेडकर ग्राम के कृषकों को
गन्ने की खेती से सम्बन्धित उन्नतशील तकनीकी जानकारी दिए जाने के साथ–साथ
अम्बेडकर गॉवों में चलाई जा रही शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से
सम्बन्धित विशेषज्ञ जानकारी दी जाती है।
ड.–अन्य संस्थाओं के सहयोग से कृषक प्रशिक्षण:–इस संस्थान द्वारा अन्य कृषक
संस्थाओं इफको, टाटा किसान संसार एवं कृषि विभाग व गन्ना विभाग की आत्मा
योजना के माध्यम से भी किसानों को प्रशिक्षण देकर कम लागत में, कम
क्षेत्रफल में अधिक गन्ना उत्पादन की तकनीकों का प्रचार–प्रसार वर्ष भर किया
जाता है।
सहायक निदेशक
गन्ना किसान संस्थान
मुजफफरनगर
|