अर्थ एवं संख्याधिकारी मु0नगर
कार्यालय का ई–मेल पता:– muzesd@up.nic.in
विभागीय वेबसाईट का पता:– http:/updes.up.nic.in
कार्यालय का पता:– अर्थ एवं संख्याधिकारी, 203 विकास भवन मुजफरनगर।
मुख्यालय का पता:– आर्थिक बोध एवं संख्या निदेशक, उ0प्र0, अर्थ एवं संख्या प्रभाग (अर्थ एवं संख्या भवन) 9, सरोजनी नायडू मार्ग, लखनऊ।
वभागाध्यक्ष का ई–मेल पता:– upesd@up.nic.in
फैक्स:–0522–2238965जन सूचना अधिकारी:– श्री प्रमोद कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी, मु0नगर।
सहायक जन सूचना अधिकारी:– श्री ए0के0 पंवार, उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या,
अपीलीय अधिकारी का विवरण:– सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर।
कार्यालय के क्रियाकलाप जिनके लिए शासन ने कार्यालय बनाया गया
1– जनपद की अर्थ व्यवस्था की नियमित समीक्षा करना तथा उसके निष्कर्षो से राज्य सरकार को अवगत कराना एवं परामर्श देना
2– प्रदेश के आर्थिक नियोजन हेतु विभिन्न आर्थिक एवं सामाजिक विषयों पर आँकडो का एकत्रीकरण, प्रशोधन, विश्लेषण एवं प्रकाशन
3– राज्य सरकार की नियोजन प्रक्रिया में वांछित सहयोग देना
4– केन्द्र तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को उनकी आवश्यकतानुसार आँकडों की आपूर्ति
5– राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सांख्यिकी कार्यो में सामंजस्य स्थापित करना तथा व्यवस्थित एवं तार्किक आधार पर सांख्यिकीय कार्यो को समुचित दिशा प्रदान करना
6– विकास कार्यक्रमों की प्रगति का संकलन, सत्यापन एवं अनुश्रवण कार्यो में सहयोग देना
7– जिला योजनाओं की संरचना एवं अनुश्रवण