जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर
कार्यालय स्तर पर जन सूचना अधिकारी के रूप में एक टीम का गठन किया गया है, जो निम्नवत है :– 01.– सूचना अधिकारी श्री भीम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर 02– सहायक सूचना अधिकारी श्री अरविन्द कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर 03– प्रथम अपीलीय अधिकारी श्रीमती कमला सिंह चौहान, संयुक्त शिक्षा निदेशक, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर 04– द्वितीय अपीलीय अधिकारी राज्य सूचना आयोग, उ0प्र0 इन्दिरा भवन, लखनऊ
संक्षिप्त इतिहास यह कार्यालय जनपद स्तर का माध्यमिक शिक्षा के निरीक्षण से सम्बन्धित कार्यालय है, जो महावीर चौक से जानसठ फाटक की ओर जाने वाली रोड पर राजकीय इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के पुराने छात्रावास में स्थित है। इस जनपद में छ: राजकीय तथा 101 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, 164 अशासकीय गैर सहायता प्राप्त वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय है तथा 04 संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, जिनमें से 03 सहायता प्राप्त व 01 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय कुल 269 विद्यालय संचालित है।
कार्यालय स्तर पर 110 शासकीय/अशासकीय एवं संस्कृत विद्यालयो के अध्यापक/कर्मचारियो का वेतन बिल अनुदान जारी किया जाता है तथा 07 डिग्री विद्यालयो के वेतन बिल आदि भी पारित किये जाते है। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक/संस्कृत विद्यालयो में कार्यरत अध्यापक/अध्यापिकाओ एवं अन्य कर्मचारियो के चयन वेतनमान/प्रोन्नतवेतनमान, जी0पी0एफ0 से ऋण तथा छात्रवृिा सम्बन्धी कार्य का सम्पादन भी किया जाता है। वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयो की स्थापना हेतु मान्यता आवेदन–पत्रो को निरीक्षणोपरान्त अग्रसारित करने, समय–समय पर माध्यमिक विद्यालयो का निरीक्षण करने का कार्य भी किया जाता है। सेवानिवृत्त अध्यापक/अध्यापिकाओ एवं कर्मचारियो की पेंशन, अन्तिम जी0पी0एफ0 व बीमा आदि कार्यो का निस्तारण किया जाता है। कार्यालय स्तर से उक्त विद्यालयो में प्रबन्ध–तन्त्र के गठन का अनुमोदन एवं उनसे सम्बन्धित विवाद का निस्तारण भी किया जाता है।
माध्यमिक विद्यालयो में अध्ययनरत छात्र/छात्राओ को छात्रवृत्ति वितरण कराया जाता है एवं विभाग द्वारा चलायी जा रही ‘‘सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना’’ के अन्तर्गत पात्र बी0पी0एल0/अन्त्योदय कार्डधारक छात्र/छात्राओ को कक्षा–11 में रू0 15,000.00 व महिला साईकिल तथा कक्षा–12 में रू0 10,000.00 की धनराशि का वितरण का कार्य सम्पादित होता है। इस कार्यालय स्तर से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत नये राजकीय माध्यमिक विद्यालयो की स्थापना एवं उच्चीकरण सम्बन्धी कार्यवाही भी सम्पादित की जा रही है। जनपद के 20 विद्यालयो में केन्द्र पुरोनिधानित योजनान्तर्गत व्यावसायिक शिक्षा भी ंसंचालित है, कार्यालय का ढाँचा निम्नवत है :– क्र0सं0 पदनाम स्वीकृत पद कार्यरत सं0 रिक्त पद 01 जिला विद्यालय निरीक्षक 01 01 ––– 02 सह जिला विद्यालय निरीक्षक 01 01 ––– 03 वित्त एवं लेखाधिकारी 01 01 ––– 04 शिविर सहायक 02 02 ––– 05 लेखाकार 02 02 ––– 06 सहायक लेखाकार 01 01 ––– 07 वरिष्ठ सहायक 04 04 ––– 08 वरिष्ठ लिपिक 09 07 02 09 कनिष्ठ लिपिक 01 01 ––– 10 जीप चालक 01 01 ––– 11 दतरी 01 01 ––– 12 परिचारक 03 03 ––– 13 चौकीदार 01 01 चौकीदार के पद पर एक परिचारक कार्यरत है तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतो का निस्तारण, कार्यालय स्तर पर समय से कराने के उपरान्त उसकी सूचना तत्समय सम्बन्धित शिकायतकर्ता को दे दी जाती हैं। कार्यालय स्तर पर कोचिंग का पंजीकरण तथा कक्षा–9 व कक्षा–11 के छात्र/छात्राओ के पंजीकृत (बोर्ड परीक्षा हेतु) सम्बन्धी कार्य एवं अन्य फार्म सम्पादित किये जाते हैै। इसके साथ ही कक्षा–10 एवं कक्षा–12 की परिषदीय परीक्षा सम्पन्न करायी जाती है। इस वर्ष कक्षा–10 एवं कक्षा–12 के परीक्षार्थियो की संख्या निम्नवत है। संस्थागत व्यक्तिगत कुल कक्षा –10 46834 8381 55215 कक्षा– 12 22541 5975 28516 योग 69375 14356 83731 दावात्याग:(Disclaimer) एन0आई0सी0 मुजफ्फरनगर इस वेबपृष्ठ पर प्रकाशित गलती के लिये जिम्मेदार नहीं है । इस वेबपृष्ठ पर दी गयी सामग्री एवं तथ्यों का उपयोग विधिक उददेश्य हेतु नहीं किया जा सकता।अधिक जानकारी के लिये सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क करें ।
HOME