DISTRICT MUZAFFARNAGAR
जिला पंचायत राज अधिकारी मुजफ्फरनगर
वित्तीय वर्ष 200910 मे जनपद मुजफ्फरनगर की समस्त 687 ग्राम पंचायतों एवं समस्त 14 क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्यो हेतु राज्य वित्त आयोग एवं 12 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत धनराशि के आवंटन का विवरण
1 राज्य वित्त आयोग :
इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा धनराशि का आवंटन किया जाता है जिसके सापेक्ष ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों द्वारा निम्न कार्यो का सम्पादन कराया जाता है :
(क) राज्य वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम पंचायतें अपनी परिसम्पत्तियों यथा पंचायत भवनों, स्कूल भवनों, अन्य सामुदायिक भवनों, सार्वजनिक मार्गो एवं अन्य सार्वजनिक परिसम्पत्तियों का रखरखाव करने में सक्षम होगी।
(ख) क्षेत्र पंचायतें संक्रमित धनराशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सालय, बीज केन्द्र व कृषि रक्षा केन्द्रों की परिसम्पत्तियों का रखरखाव किया जायेगा तथा ऐसे अन्य विभागोंं की परिसम्पत्तियों का रखरखाव/अनुरक्षण भी किया जा सकेगा, जो निकट भविष्य में उन्हें सौंपी जायेगी। क्षेत्र पंचायतें ऐसे कार्यो का चयन नही करेंगी जो जिला पंचायत/ ग्राम पंचायत के कार्य क्षेत्र में न हों। क्षेत्र पंचायतों द्वारा एक से अधिक ग्राम पंचायतों को आच्छादित करने वाले कार्यो का क्रियान्वयन एवं समन्वय किया जा सकेगा।
संक्रमित धनराशि से कराये गये कार्यो का चयन क्षेत्र पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों की बैठक में किया जायेगा।
2 12 वां वित्त आयोग :
12 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत पंचायती राज संस्थाओं को प्रदत्त अनुदान के उपभोग हेतु मार्गदर्शक सिद्धान्तों का निर्धारण किया गया है जिसके अन्तर्गत धनराशि का उपभाग यद्यपि प्राथमिकता के आधार पर पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं के रखरखाव एवं उन्नयन पर किया जायेगा, तथापित यदि किसी स्तर की पंचायत के नियंत्रणाधीन पेयजल एवं स्वच्छता परिसम्पत्तियां नही है अथवा पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं के रखरखाव व उन्नयन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् भी यदि पंचायत के पास 12 वें वित्त आयोगी अनुदान की धनराशि अवशेष रहती है तो अनुदान की धनराशि का उपभोग ग्रामीण क्षेत्रों मे अन्य नागरिक सेवाओं को बनाये रखने जिनमें सम्पर्क मार्ग, प्राथमिक शिक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, मार्ग प्रकाश, जल निकासी एवं स्वच्छता की व्यवस्था, सामुदायिक सम्पत्ति यथा शवदाह गृह एवं कब्रिस्तान का रखरखाव आदि भी सम्मिलित है, के लिए भी किया जा सकेगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी,
मुजफ्फरनगर।
कृपया विवरण के लिये नीचे किल्क करें ।
12 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत वर्ष 200910 की प्रथम किश्त की धनराशि का ग्राम पंचायतों को आवंटन
12 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत वर्ष 200910 की प्रथम किश्त की धनराशि का क्षेत्र पंचायतों को आवंटन
राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 200910 में ग्राम पंचायतों को धनराशि का आवंटन
राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 200910 में क्षेत्र पंचायतों को धनराशि का आवंटन
12वां राज्य वित्त आयोग 200910 ग्राम पंचायत किश्त
12वां राज्य वित्त आयोग 200910 द्वितीय ब्लॉक व ग्राम पंचायत किश्त
12वां राज्य वित्त आयोग 200809 द्वितीय ग्राम पंचायत किश्त
12वां राज्य वित्त आयोग 200809 द्वितीय ब्लॉक व ग्राम पंचायत किश्त
स्वत्व त्याग:(Disclaimer) एन0आई0सी0 मुजफ्फरनगर इस वेबपृष्ठ पर टेन्डर/कोटेशन/नीलामी अथवा अन्य सूचना सम्बन्धित किसी भी प्रकाशित गलती के लिये जिम्मेदार नहीं है । इस वेबपृष्ठ पर दी गयी सामग्री एवं तथ्यों का उपयोग विधिक उददेश्य हेतु नहीं किया जा सकता।अधिक जानकारी के लिये सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क करें ।
?
HOME